लीबिया में विद्रोहियों ने शासक मुअम्मर गद्दाफी की वफादार सेनाओं के साथ लगातार झड़पों के बाद पश्चिम क्षेत्र में एक और कामयाबी हासिल कर ली है।
विद्रोहियों ने मंगलवार को राजधानी त्रिपोली के दक्षिण-पश्चिम में 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किकला शहर पर अपना कब्जा कर लिया। सरकारी सेनाओं के साथ सिलसिलेवार झड़पों के बाद विद्रोही उन्हें खदेडने में कामयाब हो गए। उन्होंने मिसराता के पश्चिम से सरकारी सेनाओं को उनके कब्जे वाले शहर जिंतान के बाहरी इलाके में कई किलोमीटर दूर खदेड़ दिया है।
उधर ब्रसेल्स में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन 'नाटो' के प्रवक्ता विंग कमांडर माइक ब्रैकन ने कहा कि लीबिया में विद्रोही संगठन पश्चिम इलाके की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं और वे बहुत जल्द वाजिन, जाडु और जिंतान शहरों पर अपना कब्जा कर लेंगे।